Go Back
लिट्टी चोखा रेसिपी

लिट्टी चोखा रेसिपी

जानिए बिहारी पारंपरिक व्यंजन लिट्टी चोखा की आसान और प्रामाणिक रेसिपी। स्टेप-बाय-स्टेप विधि, सामग्री, टिप्स
Prep Time 10 minutes
Cook Time 10 minutes
Total Time 20 minutes
Course Breakfast
Cuisine Indian, Italian
Servings 4 People
Calories 120 kcal

Equipment

  • लिट्टी चोखा रेसिपी

Ingredients
  

लिट्टी बनाने की सामग्री

  • आटे के लिए डो/कवर
  • सामग्री. मात्रा
  • गेहूं का आटा. 2 कप
  • अजवाइन. ½ चम्मच
  • नमक. स्वादानुसार
  • घी या तेल. 1 बड़ा चम्मच
  • पानी. आवश्यकतानुसार गूंथने के लिए

भरावन – सत्तू मसाला

सामग्री. मात्रा

  • सत्तू भुने चने का आटा 1 कप
  • बारीक कटी हरी मिर्च. 2
  • बारीक कटा हरा धनिया. 2 चम्मच
  • लहसुन की पेस्ट या बारीक कटा. 1 चम्मच
  • अदरक की पेस्ट. 1 चम्मच
  • नींबू का रस. 1 चम्मच
  • अचार मसाला. 1 चम्मच वैकल्पिक
  • सरसों का तेल. 2 चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • थोड़ा पानी. भरावन को हल्का गीला करने के लिए

चोखा बनाने की सामग्री

आलू चोखा

  • सामग्री. मात्रा
  • उबले हुए आलू. 3 मध्यम आकार के
  • बारीक कटी हरी मिर्च. 1
  • लहसुन की कली कटी या पिसी 2-3
  • नींबू रस / आमचूर पाउडर. ½ चम्मच
  • सरसों का तेल. 1 चम्मच
  • नमक. स्वादानुसार
  • हरा धनिया कटा हुआ. 1 चम्मच

बैंगन चोखा

  • सामग्री. मात्रा
  • उबले हुए आलू. 3 मध्यम आकार के
  • बारीक कटी हरी मिर्च. 1
  • लहसुन की कली कटी या पिसी. 2-3
  • नींबू रस / आमचूर पाउडर. ½ चम्मच
  • सरसों का तेल. 1 चम्मच
  • नमक. स्वादानुसार
  • हरा धनिया कटा हुआ. 1 चम्मच

टमाटर चोखा

  • सामग्री मात्रा
  • टमाटर भुना हुआ. 2
  • लहसुन भुना. 2-3
  • हरी मिर्च. 1
  • सरसों का तेल. 1 चम्मच
  • नमक. स्वादानुसार
  • कटा हरा धनिया. 1 चम्मच

Instructions
 

लिट्टी बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप विधि

    स्टेप 1: आटा गूंथना

      सामग्री:

      • गेहूं का आटा – 2 कप
      • नमक – स्वादानुसार
      • अजवाइन – ½ चम्मच
      • तेल/घी – 1 बड़ा चम्मच
      • पानी – आवश्यकतानुसार

      विधि:

      • एक परात या थाली में आटा छान लें।
      • उसमें नमक, अजवाइन और घी मिलाएं।
      • थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथें।
      • आटे को ढककर 15-20 मिनट के लिए रख दें।
      • स्टेप 2: सत्तू की भरावन तैयार करना

      सामग्री:

      • सत्तू – 1 कप
      • हरी मिर्च (कटी) – 2
      • लहसुन (कटा/पेस्ट) – 1 चम्मच
      • अदरक पेस्ट – 1 चम्मच
      • नींबू रस – 1 चम्मच
      • सरसों तेल – 2 चम्मच
      • नमक – स्वादानुसार
      • हरा धनिया – 2 चम्मच
      • थोड़ा पानी

      विधि:1

      • सत्तू को एक कटोरी में लें।
      • सभी सामग्री मिलाएं।
      • आवश्यकता अनुसार 1-2 चम्मच पानी डालकर सत्तू को हल्का गीला करें।
      • मिश्रण न अधिक सूखा हो, न बहता हुआ।

      स्टेप 3: लिट्टी बनाना

      • विधि:
      • आटे की छोटी-छोटी लोइयाँ बनाएं।
      • एक लोई को बेलन से थोड़ा फैलाएँ या हाथ से कप के आकार में बनाएं।
      • उसमें 1 चम्मच सत्तू भरावन भरें।
      • किनारों को उठाकर बंद करें और गोल बॉल बना लें।
      • सभी लिट्टियाँ इसी तरह तैयार करें।

      स्टेप 4: लिट्टी सेंकना

      • विकल्प 1: मिट्टी के चूल्हे या उपले पर सेंकना (पारंपरिक विधि)
      • धीमी आँच पर हर तरफ से सेकें।
      • लिट्टी को घुमा-घुमाकर अच्छे से पकाएँ।
      • सेंकने के बाद गरम घी में डुबोएँ।
      • विकल्प 2: तवे पर सेंकना (घरेलू तरीका)
      • नॉन-स्टिक तवा पर धीमी आंच में ढककर सेंकें।
      • बीच-बीच में पलटते रहें।
      • लगभग 25-30 मिनट में पक जाएगी।
      • विकल्प 3: ओवन में बेक करना
      • ओवन को 180°C पर प्रीहीट करें।
      • ट्रे में लिट्टी रखकर 25-30 मिनट तक बेक करें।
      • बीच में पलटना न भूलें।

      विकल्प 4: एयर फ्रायर में बनाना

      • 180°C पर 15-18 मिनट तक रखें।
      • तेल की आवश्यकता नहीं होती।

      स्टेप 5: परोसने से पहले घी में डुबोना

      • गरम-गरम लिट्टी को कटोरी में रखे गर्म देसी घी में कुछ सेकंड डुबोएँ।
      • इससे स्वाद और नमी दोनों मिलती है।

      स्टेप 6: परोसना

      • हर प्लेट में 2-3 लिट्टी रखें।
      • साथ में आलू/बैंगन/टमाटर चोखा परोसें।
      • ऊपर से थोड़ा सरसों का तेल या घी टपकाएँ।
      • एक बाउल में चटनी, प्याज, नींबू और अचार भी रखें।

      टिप्स

      • टिप. फायदा
      • लिट्टी फट न जाए. सत्तू ज़्यादा न भरें
      • सत्तू सूखा न लगे. थोड़ा पानी + तेल मिलाएँ
      • लिट्टी कच्ची न रह जाए. धीमी आँच पर अच्छी तरह सेंकें
      • लिट्टी कुरकुरी हो. ओवन या तंदूर में थोड़ा घुमा-घुमा कर पकाएँ
      • चोखा बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप विधि (तीनों प्रकार)

      आलू चोखा

      • सामग्री:
      • उबले आलू – 3 मध्यम आकार के
      • लहसुन (कटी या पिसी) – 2-3 कलियाँ
      • हरी मिर्च (कटी) – 1
      • हरा धनिया – 1 बड़ा चम्मच
      • नींबू रस / आमचूर पाउडर – ½ चम्मच
      • सरसों का तेल – 1 बड़ा चम्मच
      • नमक – स्वादानुसार

      विधि:

      • उबले हुए आलू छीलकर मैश करें।
      • उसमें बारीक कटा लहसुन, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें।
      • ऊपर से सरसों का तेल डालें (कच्चा ही डालें, यही असली स्वाद है)।
      • नमक और नींबू रस/आमचूर मिलाएँ।
      • अच्छे से मिलाकर तैयार करें।

      बैंगन चोखा

      • सामग्री:
      • बैंगन (भुना हुआ) – 1 बड़ा
      • टमाटर (भुना, वैकल्पिक) – 1
      • लहसुन (भुना हुआ) – 4-5 कलियाँ
      • हरी मिर्च – 1-2
      • हरा धनिया – 1 चम्मच
      • सरसों का तेल – 1 बड़ा चम्मच
      • नमक – स्वादानुसार

      विधि

      • बैंगन को सीधे आग पर या कोयले पर भूनें। (छिलका जलकर अलग हो जाए और अंदर का गूदा नरम हो जाए)
      • भुने बैंगन को ठंडा करके छीलें और मैश करें।
      • भुना हुआ टमाटर और लहसुन छीलकर मैश करें और बैंगन में मिलाएं।
      • कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, सरसों तेल और नमक मिलाकर मिलाएं।

      टमाटर चोखा

      • सामग्री:
      • टमाटर (भुने हुए) – 2
      • लहसुन – 2-3 कलियाँ
      • हरी मिर्च – 1
      • सरसों का तेल – 1 चम्मच
      • नमक – स्वादानुसार
      • हरा धनिया – 1 चम्मच

      विधि:

      • टमाटर को आग या तंदूर पर भूनें, जब तक छिलका जल न जाए।
      • ठंडा करके छीलें और मैश करें।
      • उसमें भुना लहसुन और कटी हरी मिर्च मिलाएँ।
      • सरसों का तेल, नमक और हरा धनिया मिलाएँ।
      • मिक्स चोखा – तीनों का मेल
      • आप चाहें तो तीनों चोखे को बराबर मात्रा में मिलाकर भी एक यूनिक फ्लेवर तैयार कर सकते हैं।
      • यह स्वाद और टेक्सचर में शानदार होता है।

      Video

      Keyword लिट्टी चोखा रेसिपी