Go Back

मूंग दाल की बर्फी

स्वाद में खास लाजवाब खाने में बहुत ही स्वादिष्ट मूंग दाल की बर्फी आप इस विधि से बनाकर खाएंगे और खिलाएंगे तो खाने वाले आपकी रसोई का प्रशंसा करते नहीं थकेंगे
Prep Time 10 minutes
Cook Time 40 minutes
2 hours
Total Time 2 hours 50 minutes
Course Dessert
Cuisine Indian
Servings 8
Calories 650 kcal

Ingredients
  

  • 200 ग्राम मूंग दाल
  • 200 ग्राम देसी घी
  • 250 ग्राम दूध
  • 150 ग्राम चीनी
  • 50 ग्राम काजू
  • 50 ग्राम किशमिश
  • 50 ग्राम बादाम
  • 1 चम्मच बेसन
  • 2 चम्मच सूजी
  • चांदी वर्क वैकल्पिक है
  • 1/2 चम्मच इलायची पाउडर

Instructions
 

मूंग दाल की बर्फी बनाने की विधि:-

    Step1

    • मूंग दाल की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को पानी से अच्छा तरह धो ले। ध्यान दे केवल धोना है फूलने के लिए नहीं भिगोना है।

    Step2

    • चूल्हा जलाकर फ्राई पैन चढ़ा कर फ्राई पैन को गर्म होने दे जब फ्राई पैन गर्म हो जाए तब इसमें मूंग दाल डालकर चलाते हुए भूने ध्यान रखें कि मूंग दाल की नमी को खत्म करना है 5 मिनट तक भुनेंगे तो नमी भी खत्म हो जाएगा और डाल कुरकुरा हो जाएगा 5 मिनट बाद चूल्हा को बंद कर दे और दाल को ठंडा होने दे।

    Step3

    • जब दाल ठंडा हो जाए तब ग्राइंडर मशीन को चालू कर इसमें मूंग दाल को डालकर पीसकर पाउडर बनाकर निकाल ले एक दो मुंग दाल भी दिखे तो चिंता नहीं करेंगे वह भी आगे के प्रक्रिया में मुलायम हो जाएंगे।

    Step4

    • चूल्हा जलाकर कराही चढ़ा कर कराही को गर्म होने दे जब कराही गर्म हो जाए तब देसी घी 150 ग्राम डालकर गर्म होने दे जब देसी घी गर्म हो जाए तब काजू किशमिश और बादाम डालकर हाफ फ्राई करके निकाल कर अलग रख ले।

    Step5

    • अब कराही के घी में बेसन और सूजी डालकर सूजी का रंग सुनहरा होने तक चम्मच से चलाते हुए भुने जब सूजी का रंग सुनहरा हो जाए तब मूंग दाल का पाउडर डालकर लगातार चलाते हुए 4 से 5 मिनट तक भूने।

    Step6

    • 4 से 5 मिनट बाद आप देखेंगे कि इसका रंग ब्राउन कलर का होने लगा है तब आधा भाग दूध डालकर चलाएं फिर ढक्कन से ढक कर 2 मिनट तक पकने दे।

    Step7

    • 2 मिनट बाद ढक्कन हटाकर चम्मच से चलाएं फिर चीनी डालकर चम्मच से अच्छा तरह चीनी को चला कर मिलाये फिर बाकी बचे दूध को डालकर चलाते हुए 2 मिनट तक पकाएं।

    Step8

    • 2 मिनट बाद जब ड्राई होने लगेगा तब हाफ फ्राई काजू किशमिश बादाम डालकर चलाते रहे फिर बाकी बचे देसी घी डालकर चलाते हुए पकाएं फिर इलायची पाउडर डालकर 2 से 3 मिनट तक चलाते हुए पकाए। 2 से 3 मिनट बाद चूल्हा बंद कर दें।

    Step 9

    • अब एक थाली में किचन ब्रश के सहारे देसी घी का लेप चढ़ा कर उसके ऊपर तैयार मुंग दाल के पेस्ट फैला दें चम्मच से बराबर करके चिकना कर दे ऊपर आप चांदी वर्क लगा सकते हैं 2 घंटा तक सेट होने के लिए ढक कर रख दे। 2 घंटा बाद चाकू से अपने मन मुताबिक आकार में काटकर मूंग दाल की बर्फी सर्व करें।
    Keyword मूंग दाल की बर्फी