फिश एग करी
फिश एग करी , मांसाहारियों में मटन, चिकन के बाद सबसे ज्यादा मछली को पसंद किया जाता है आज हम जो व्यंजन का चर्चा करने जा रहे हैं वह फिश एग कड़ी है जो मछली के अंडा के साथ पोस्ता दाना, टमाटर,मक्का के आटा,प्याज,लहसुन और मिश्रित मसाले के साथ एक अनोखा स्वाद का खास खजाना बनता है।
Prep Time 15 minutes mins
Cook Time 25 minutes mins
Total Time 40 minutes mins
Course Main Course
Cuisine Indian
Servings 4
Calories 550 kcal
- 250 ग्राम मछली का अंडा
- 1 चम्मच पोस्ता दाना
- 5 पीस हरा मिर्च
- 100 ग्राम मक्का का आटा
- 250 ग्राम टमाटर
- 150 ग्राम प्याज
- 50 ग्राम लहसुन
- 100 ग्राम सरसों तेल
- 30 ग्राम अदरक
- 1 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/2 चम्मच जीरा पाउडर
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 चम्मच धनिया पाउडर
- 25 ग्राम धनिया पत्ता
- 50 ग्राम देसी क्रीम
- नमक स्वाद अनुसार
फिश एग करी बनाने की विधि :-
Step 1
प्याज को छीलकर पानी से धोकर बारीक काट ले,टमाटर को पानी से धोकर बाड़ीक काट ले,हरा मिर्च के डंठल हटाकर बीच से चीड़ा लगा ले,लहसुन को छीलकर कली को अलग रख ले,अदरक को छीलकर अलग रख ले,धनिया पत्ता को पानी से धोकर बारीक काट ले।
Step 2
ग्राइंडर मशीन चालू करें इसमें टमाटर,प्याज को डालकर पीसकर अलग बर्तन में निकाल कर रख ले, अदरक,लहसुन और पोस्ता दाना को अलग-अलग पीसकर अलग-अलग बर्तन में निकाल कर रख ले।
Step 3
मछली के अंडा को पानी से धोकर अलग बर्तन में रख ले,फिर इसमें एक चुटकी हल्दी पाउडर,एक चुटकी लाल मिर्च पाउडर,मक्का के आटा और स्वाद अनुसार नमक डालकर मिला कर मध्यम आकार का टिक्की बनाकर रख ले।
Step 5
जब कराही में बुलबुला आने लगे तब लहसुन और अदरक का पेस्ट डालें फिर हल्दी पाउडर,जीरा पाउडर,लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालकर तब तक भूने जब तक भूनते भूनते मसाला का रंग लाल ना हो जाए।