गोभी मटर मसाला
गोभी मटर मसाला स्वाद का खास खजाना आप इस विधि से बनायेगे तो रेस्टोरेंट के स्वाद को भूल जाएंगे और सप्ताह में चार-पांच दिन इस तरह बनाकर खाना आप पसंद करेंगे
Prep Time 15 minutes mins
Cook Time 15 minutes mins
Total Time 30 minutes mins
Course Main Course
Cuisine Indian
Servings 4
Calories 125 kcal
- 500 ग्राम फूलगोभी
- 150 ग्राम हरा मटर
- 150 ग्राम टमाटर
- 150 ग्राम प्याज
- 50 ग्राम अदरक
- 30 ग्राम लहसुन
- 2 pc साबुत लाल मिर्च
- 2 pc तेज पत्ता
- 6 pc काली मिर्च
- 1 चम्मच साबुत जीरा
- 1 चम्मच साबुत धनिया
- 4 pc हरा मिर्च
- 150 ग्राम सरसों तेल
- 2 pc दालचीनी
- 1 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 2 चम्मच धनिया पाउडर
- 1/2 चम्मच कश्मीरी मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच जीरा पाउडर
- 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 3 चम्मच दही
- 1 चम्मच कस्तूरी मेथी
- 1/2 चम्मच गरम मसाला
- 25 ग्राम धनिया पत्ता
- 1 चम्मच बेसन
- नमक स्वाद अनुसार
गोभी मटर मसाला बनाने की विधि
Step 1
गोभी मटर मसाला बनाने के लिए सबसे पहले गोभी के डंठल से फूल काटकर एक प्लेट में रखें फूल के पीछे वाले डंठल में चाकू से एक कट लगा ले,अदरक को छीलकर 20 ग्राम अदरक को लंबा में स्लाइस काट ले बाकी को बारीक काट ले, लहसुन को छीलकर बारीक काट ले,प्याज को छीलकर पानी से धोकर बारिक काट ले,धनिया पत्ता मैं अगर जड़ हो तो पहले जड़ काट कर फेंक दे अगर नहीं हो तो पानी से धोकर बारीक काट ले, 2 पीस हरा मिर्च को लंबा में स्लाइस काट ले बाकी को बारीक काट ले।
Step 4
5 मिनट बाद इसे निकाल कर साफ पानी से धोकर एक प्लेट में रखें, इसमें 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर,एक चुटकी नमक,1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर और बेसन डालकर हाथ से अच्छा तरह मिलाकर फिर 5 मिनट तक मैरीनेट होने दे।
Step 7
अब कराही में बाकी बचे सरसों तेल को डालकर सरसों तेल को गर्म होने दे जब सरसों तेल गर्म हो जाए तब इसमें लौंग,साबुत जीरा,काली मिर्च, साबुत लाल मिर्च,तेज पत्ता,दर दरा धनिया डालकर चटकने दे, जब जीरा चटक जाए तब बारीक कटा प्याज, बारीक काटा हरा मिर्च और बारीक कटा अदरक डालकर प्याज का रंग हल्का सुनहरा होने तक भूनने दे।
Step 8
इसी बीच एक कटोरी में धनिया पाउडर,कश्मीरी मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर,जीरा पाउडर,काली मिर्च पाउडर और दही डालकर अच्छा तरह से फेट कर मसाला का पेस्ट बनाकर तैयार कर ले।
Step 9
प्याज का रंग हल्का सुनहरा हो जाए तो बारीक कटा लहसुन, तैयार मसाला का पेस्ट, टमाटर का पेस्ट डालकर अच्छा से चलाएं 1 से 2 मिनट तक पकने दे,1 से 2 मिनट बाद इसमें उबले हुए हरा मटर डालकर चम्मच से चलाएं स्वाद अनुसार नमक डालकर ढक्कन से ढक दे। 2 से 3 मिनट तक पकने दे।