स्वाद में एक खास लाजवाब चिकन कोशा इस व्यंजन को इस खास विधि से बनाकर अपने घर आए मेहमान को खिलाएंगे तो आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे

चिकन कोशा का परिचय
चिकन कोशा का शाब्दिक अर्थ होता है सुखा चिकन, इसको कहीं-कहीं चिकन काशा के नाम से भी जाना जाता है इस व्यंजन का उपयोग बड़े पैमाने पर भारत के राज्य पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में किया जाता है, इसको बंगाली व्यंजन भी कहा जाता है। इस व्यंजन में मसाले का ज्यादा उपयोग किया जाता है चिकन का यह व्यंजन बहुत स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है.
पश्चिम बंगाल में इस व्यंजन का उपयोग बड़े पैमाने पर किया जाता है, इस व्यंजन को बनाने में पानी का उपयोग नहीं किया जाता है। भारत के साथ ही पूरे विश्व में मांसाहारियों द्वारा सबसे ज्यादा चिकन का उपयोग कई तरह के व्यंजन बनाकर किया जाता है। चिकन कोशा भी चिकन का एक लाजवाब स्वादिष्ट व्यंजन है। चिकन व्यंजन का हर जगह ज्यादा उपयोग किया जाता है क्योंकि यह सस्ता और कम समय में बनने वाला व्यंजन है।
इतिहास और उत्पत्ति
चिकन कोशा की उत्पत्ति बंगाली खानपान की समृद्ध परंपरा से हुई है, जहां मांसाहारी व्यंजनों को खास मसालों और धीमी आंच पर पकाने की परंपरा रही है। बंगाल में पारंपरिक रूप से मटन कोशा बहुत लोकप्रिय था, जिसे चिकन से बदलकर भी बनाया गया। चिकन कोशा ने धीरे-धीरे बंगाली त्योहारों, परिवारिक समारोहों और खास अवसरों पर अपनी जगह बनाई।
संस्कृति में महत्व
चिकन कोशा बंगाली घरों में विशेष रूप से पार्टी, त्योहार या शादियों में परोसा जाता है। इसकी मसालेदार और लाजवाब ग्रेवी सभी को पसंद आती है। यह व्यंजन बंगाली भोजन के साथ रोटी या चावल के साथ खाया जाता है और इसे बंगाली भोजन का एक मुख्य आकर्षण माना जाता है।
आधुनिक युग में
आजकल चिकन कोशा पूरे भारत में लोकप्रिय हो चुका है और कई रेस्तरां इसे मेन्यू का अहम हिस्सा बनाते हैं। इसके अलग-अलग वेरिएंट भी देखने को मिलते हैं, लेकिन पारंपरिक बंगाली शैली की ही इसकी खास पहचान है।
मेरे व्यंजन
मेरे व्यंजन चिकन कोशा में पश्चिम बंगाल के मशहूर व्यंजन को सरल तरीके से घर पर बनाने का विधि बताया गया है जिससे आप अपने रसोई में इस मशहूर व्यंजन को बनाकर इसका लुफ्त उठा सके। चिकन को दही, अदरक लहसुन का पेस्ट, सरसों तेल, नींबू के रस के साथ मैरिनेट किया गया है प्याज और मिश्रित मसाले के साथ इसके स्वाद और खुशबू में चार चांद लगाने का प्रयास किया गया है.
मेरे इस खास विधि से एक बार जरूर अपने रसोई में इस व्यंजन को बनाकर घर आए मेहमान को सर्व करें आपके परिवार वाले इस व्यंजन को बार-बार आपसे बनाने का अनुरोध करेंगे। अलग-अलग बंगाली परिवार में इसका स्वाद अलग-अलग हो सकता है मैं अपने व्यंजन को अपना अनुभव साझा कर रहा हूं यह व्यंजन बहुत तीखा बनता है इसलिए अगर बच्चों के लिए बनाए तो इसमें तीखापन कम कर ले क्योंकि बच्चे तीखा खाना बहुत कम पसंद करते हैं।
INGREDIENT
- 800 ग्राम चिकन
- 150 ग्राम आलू
- 300 ग्राम प्याज
- 150 ग्राम टमाटर
- 150 ग्राम सरसों तेल
- 2 पीस तेज पत्ता
- 4 पीस हरा इलायची
- 2 पीस दालचीनी
- 2 पीस साबुत लाल मिर्च
- 200 ग्राम दही
- 35 ग्राम अदरक
- 35 ग्राम लहसुन
- 4 पीस हरा मिर्च, तीखा कम ज्यादा कर सकते हैं
- 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 2 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 2 चम्मच धनिया पाउडर
- 1 चम्मच जीरा पाउडर
- 1 चम्मच चीनी
- 1 चम्मच गरम मसाला
- 25 ग्राम धनिया पत्ता
- 1 पीस नींबू
- नमक स्वाद अनुसार

चिकन कोशा
Instructions
- चिकन कोशा बनाने की बिधि :-Step 1चिकन कोशा बनाने के लिए सबसे पहले ग्राइंडर मशीन को चालू करेंइसमें अदरक, लहसुन और हरा मिर्च को डालकर पीसकर पेस्ट तैयार कर निकाल कर अलग बर्तन में रख ले।टमाटर को ग्राइंडर में डालकर पीसकर पेस्ट तैयार कर अलग निकाल कर बर्तन में रख ले।Step 2चिकन वाले बर्तन में दही,1/2 चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर,अदरक,लहसुन,हरा मिर्च का पेस्ट,1/2 चम्मच नमक,2 चम्मच सरसों तेल और नींबू के रस निचोड़ कर डाले।फिर सभी चीज को हाथ से अच्छी तरह मिलाकर ढक्कन से ढककर 30 मिनट तक मैरिनेट होने दे।Step 3चूल्हा जलाकर उसके ऊपर कराही रख कर कराही को गर्म होने दे।जब कराही गर्म हो जाए तब सरसों तेल डालकर सरसों तेल को गर्म होने दे।जब सरसों तेल गर्म हो जाए तब आलू को डालकर फुल फ्राई करके निकाल कर अलग बर्तन में रख ले।फिर तेज पत्ता, साबुत लाल मिर्च, दालचीनी, हरा इलायची को हाथ से खोलकर डालें तेज पत्ता को चटकने दे।Step 4जब तेज पत्ता चटक जाए तब लच्छेदार कटे प्याज को डालकर प्याज का रंग सुनहरा होने तक भूने।जब प्याज का रंग सुनहरा हो जाए तब टमाटर का पेस्ट डालकर चम्मच से चलाएं 2 से 3 मिनट तक पकने दे।Step 52 से 3 मिनट बाद कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर,जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर,चीनी और स्वाद अनुसार नमक डालकर चलाएंआंच धीमी कर ले। ध्यान रखें कि मैरिनेट के समय भी नमक डाला गया है।Step 6जब मसाला तेल छोड़ने लगे तब मैरिनेट चिकन को डालकर चम्मच से चला कर मसाला में मिक्स करें।2 से 3 मिनट तक चलाते हुए भुने, 2 से 3 मिनट बाद ढक्कन से ढक कर 10 से 12 मिनट तक पकने दे।Step 710 से 12 मिनट बाद ढक्कन हटाकर फ्राई आलू को डालकर चम्मच से चलाएं फिर ढक्कन से ढककर 8 से 10 मिनट तक पकने दे।Step 88 से 10 मिनट बाद ढक्कन हटाकर गरम मसाला डालकर चम्मच से चला कर ढक्कन से ढक कर 1 मिनट तक पकने दे।1 मिनट बाद चूल्हा बंद कर दे ढक्कन हटाकर बारीक कटे धनिया पत्ता से गार्निश कर सर्व करें।
चिकन कोशा बनाने से पहले तैयारी
चिकन कोशा बनाने से पहले आलू को छीलकर पानी से धोकर कर 4 भाग में काट ले, अदरक को छीलकर पानी से धो ले, लहसुन के कलियों को छील ले, प्याज को छीलकर पानी से धोकर लच्छेदार काट ले, धनिया पत्ता में अगर जड़ हो तो जड़ काट कर फेंक दे नहीं हो तो पानी से धोकर बारीक काट ले, टमाटर को पानी से धोकर 2 भाग में काट ले, चिकन के पीस को पानी से अच्छी तरह धो ले, नींबू को 2 भाग में काट ले।
चिकन कोशा बनाने की बिधि :-
Step 1
- चिकन कोशा बनाने के लिए सबसे पहले ग्राइंडर मशीन को चालू करें
- इसमें अदरक, लहसुन और हरा मिर्च को डालकर पीसकर पेस्ट तैयार कर निकाल कर अलग बर्तन में रख ले।
- टमाटर को ग्राइंडर में डालकर पीसकर पेस्ट तैयार कर अलग निकाल कर बर्तन में रख ले।
Step 2
- चिकन वाले बर्तन में दही,1/2 चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर,अदरक,लहसुन,हरा मिर्च का पेस्ट,1/2 चम्मच नमक,2 चम्मच सरसों तेल और नींबू के रस निचोड़ कर डाले।
- फिर सभी चीज को हाथ से अच्छी तरह मिलाकर ढक्कन से ढककर 30 मिनट तक मैरिनेट होने दे।
Step 3
- चूल्हा जलाकर उसके ऊपर कराही रख कर कराही को गर्म होने दे।
- जब कराही गर्म हो जाए तब सरसों तेल डालकर सरसों तेल को गर्म होने दे।
- जब सरसों तेल गर्म हो जाए तब आलू को डालकर फुल फ्राई करके निकाल कर अलग बर्तन में रख ले।
- फिर तेज पत्ता, साबुत लाल मिर्च, दालचीनी, हरा इलायची को हाथ से खोलकर डालें तेज पत्ता को चटकने दे।
Step 4
- जब तेज पत्ता चटक जाए तब लच्छेदार कटे प्याज को डालकर प्याज का रंग सुनहरा होने तक भूने।
- जब प्याज का रंग सुनहरा हो जाए तब टमाटर का पेस्ट डालकर चम्मच से चलाएं 2 से 3 मिनट तक पकने दे।
Step 5
- 2 से 3 मिनट बाद कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर,जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर,चीनी और स्वाद अनुसार नमक डालकर चलाएं
- आंच धीमी कर ले। ध्यान रखें कि मैरिनेट के समय भी नमक डाला गया है।
Step 6
- जब मसाला तेल छोड़ने लगे तब मैरिनेट चिकन को डालकर चम्मच से चला कर मसाला में मिक्स करें।
- 2 से 3 मिनट तक चलाते हुए भुने, 2 से 3 मिनट बाद ढक्कन से ढक कर 10 से 12 मिनट तक पकने दे।
Step 7
- 10 से 12 मिनट बाद ढक्कन हटाकर फ्राई आलू को डालकर चम्मच से चलाएं फिर ढक्कन से ढककर 8 से 10 मिनट तक पकने दे।
Step 8
- 8 से 10 मिनट बाद ढक्कन हटाकर गरम मसाला डालकर चम्मच से चला कर ढक्कन से ढक कर 1 मिनट तक पकने दे।
- 1 मिनट बाद चूल्हा बंद कर दे ढक्कन हटाकर बारीक कटे धनिया पत्ता से गार्निश कर सर्व करें।
चिकन कोशा की प्रमुख वैराइटी
1. बंगाली चिकन कोशा
यह सबसे पारंपरिक और लोकप्रिय वैराइटी है।
धीमी आंच पर मसालेदार और तैलीय ग्रेवी में पकाया जाता है।इसमें लाल मिर्च, धनिया, जीरा, अदरक-लहसुन पेस्ट, प्याज़ और टमाटर की खास भूमिका होती है।
आमतौर पर इसे बासमती चावल या रोटी के साथ परोसा जाता है।
2. मुंबई स्टाइल चिकन कोशा
यहाँ चिकन कोशा थोड़ा ज्यादा तीखा और मसालेदार होता है।इसमें गरम मसाला और खड़े मसालों का अधिक इस्तेमाल होता है।इसे अक्सर वड़ा पाव या भटूरा के साथ खाया जाता है।
3. हैदराबादी चिकन कोशा
हैदराबाद के स्वाद को ध्यान में रखते हुए इसमें बिरयानी मसाले, दही, और पुदीना शामिल होते हैं।यह चिकन कोशा बिरयानी की तरह स्वादिष्ट और खुशबूदार होती है।
4. पंजाबी चिकन कोशा
पंजाबी स्टाइल में इसमें मक्खन और क्रीम का ज्यादा उपयोग होता है।मसाले हल्के और मलाईदार होते हैं।इसे नान या रोटी के साथ खाया जाता है।
5. देसी तड़का चिकन कोशा
इसमें तड़के में राई, करी पत्ता, और हरी मिर्च डाली जाती है।यह तड़का चिकन को खास स्वाद और खुशबू देता है।
वैराइटी के अनुसार स्वाद और बनावट में फर्कमसाले की तीव्रता: कुछ वैराइटी ज्यादा तीखी होती हैं, कुछ हल्की।
ग्रेवी की मोटाई: बंगाली कोशा गाढ़ी और तैलीय होती है, जबकि पंजाबी कोशा मलाईदार होती है।
पकाने की विधि: धीमी आंच पर पकाने से स्वाद गहरा होता है, जबकि तेज आंच पर जल्दी बनने वाली वैराइटी भी होती है।

Related recipes
चिकन कोशा के स्वास्थ्य संबंधी लाभ
- वजन कम करने वाले लोग को अपने भोजन में चिकन को शामिल करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है क्योंकि चिकन में उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन पाया जाता है जो प्रोटीन वजन को नियंत्रित करने में लाभदायक हो सकता है।
- चिकन में विटामिन बी6 और B12 पाया जाता है जो स्वस्थ कोशिकाओं के निर्माण और मरम्मत के लिए जरूरी पोषक तत्व माना जाता है।
- चिकन में विटामिन बी12 और कोलीन पाया जाता है जो बच्चों के मस्तिष्क के विकास को बढ़ावा देने में सहायता कर सकता है इसलिए बच्चों के विकास के लिए बच्चों के भजन में चिकन को शामिल करना लाभदायक हो सकता है।
- चिकन में उच्च गुणवत्ता का प्रोटीन पाया जाता है जो मांसपेशियों के निर्माण एवं वृद्धि करने में सहायता कर सकता है इसलिए मांसपेशियों के मसल्स के विकास के लिए चिकन का सेवन करना लाभदायक हो सकता है
- हड्डियों के मजबूती के लिए प्रोटीन एक जरूरी पोषक तत्व है जो चिकन में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है इसलिए हड्डियों के मजबूती के लिए चिकन का सेवन करना लाभदायक हो सकता है।
चिकन कोशा पोषण चार्ट
(प्रति 100 ग्राम)
| पोषक तत्व | मात्रा | स्वास्थ्य लाभ |
| कैलोरी | 180-220 kcal | शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। |
| प्रोटीन | 18-22 ग्राम | मांसपेशियों के निर्माण और मरम्मत में सहायक। |
| वसा | 10-15 ग्राम | ऊर्जा का स्रोत; आवश्यक विटामिन के अवशोषण में मदद। |
| संतृप्त वसा | 3-5 ग्राम | सीमित मात्रा में आवश्यक, अधिक सेवन से हृदय रोग का खतरा। |
| कार्बोहाइड्रेट | 5-8 ग्राम | ऊर्जा प्रदान करता है। |
| फाइबर | 1-2 ग्राम | पाचन सुधारता है। |
| आयरन | 1-2 mg | रक्त निर्माण में मदद करता है। |
| विटामिन B6 | 0.4-0.6 mg | मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र के लिए आवश्यक। |
| सोडियम (नमक) | 400-600 mg | तरल संतुलन बनाए रखने में मदद; अधिकता से उच्च रक्तचाप। |
FAQs चिकन कोशा के संबंध में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल और उनके उत्तर
Q1. चिकन कोशा बनाने के लिए क्या दही का उपयोग करना जरूरी है
A नहीं, चिकन कोशा बिना दही का उपयोग के भी आप बना सकते हैं।
Q2. चिकन कोशा बनाने के लिए टमाटर को बारीक काट करके बना सकते हैं
A हां चिकन कोशा बनाने के लिए टमाटर को आप बारीक काट करके बना सकते हैं
Q3. चिकन कोशा बनाने के लिए चिकन को मैरिनेट होने के लिए फ्रिज में क्या रख सकते हैं
A हां चिकन कोशा बनाने के लिए चिकन को मैरिनेट होने के लिए फ्रिज में रख सकते हैं
Q4. चिकन कोशा बनाने के लिए ग्रेवी का उपयोग किया जा सकता है
A हां चिकन कोशा बनाने के लिए आप ग्रेवी का उपयोग कर सकते हैं लेकिन अक्सर चिकन कोशा में ग्रेवी का उपयोग नहीं किया जाता है
चिकन कोशा का अंतिम निष्कर्ष
चिकन कोशा एक पारंपरिक और लोकप्रिय बंगाली व्यंजन है, जो मसालेदार, गाढ़ी और तैलीय ग्रेवी में पकाए गए चिकन से बनता है। इसकी धीमी आंच पर पकाई गई विधि इसे खास स्वाद और खुशबू देती है, जो इसे अन्य चिकन व्यंजनों से अलग बनाती है। चिकन कोशा प्रोटीन से भरपूर होने के साथ-साथ मसालों के कारण पाचन में सुधार, प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा और ऊर्जा प्रदान करने में भी मदद करता है।
हालांकि, इसमें वसा और नमक की मात्रा अधिक हो सकती है, इसलिए इसका सेवन संतुलित मात्रा में करना स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है। चिकन कोशा का आनंद सही मात्रा और संतुलित आहार के साथ लिया जाए तो यह स्वाद और पोषण दोनों का बेहतरीन मेल साबित होता है।
इस व्यंजन की विभिन्न वैराइटी हैं, जो क्षेत्रीय स्वाद और मसालों के प्रयोग के अनुसार भिन्न होती हैं, जिससे इसका स्वाद और भी अधिक विविधता और समृद्धि से भर जाता है।