छठ पूजा ठेकुआ रेसिपी – छठ पूजा की पारंपरिक मिठाई। जानें इतिहास, सामग्री, बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप विधि, स्वास्थ्य लाभ और ठेकुआ की विविधताएँ।”
छठ पूजा ठेकुआ रेसिपी का परिचय
छठ पूजा ठेकुआ रेसिपी भारत की पारंपरिक मिठाई है, जो विशेष रूप से बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल और नेपाल में लोक आस्था के महा पर्व छठ पूजा के समय बनाई जाती है। इसे कभी-कभी खजुरिया, टिकरी या ठोकनी भी कहा जाता है। यह मिठाई मुख्य रूप से गेहूं के आटे, गुड़ और घी से बनाई जाती है, और कभी-कभी इसमें नारियल, छुहारा और इलायची मिलाकर स्वाद और खुशबू बढ़ाई जाती है।
छठ पूजा में ठेकुआ का विशेष महत्व है। यह सूर्य देवता और छठी मईया को अर्पित किया जाता है। व्रति इसे बड़े श्रद्धा भाव से ग्रहण करते हैं। ठेकुआ न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि सांस्कृतिक, धार्मिक और पोषण संबंधी महत्व भी रखता है।
छठ पूजा ठेकुआ रेसिपी का इतिहास
प्राचीन भारतीय परंपरा
छठ पूजा ठेकुआ रेसिपी का इतिहास प्राचीन भारतीय संस्कृति और धार्मिक अनुष्ठानों से जुड़ा हुआ है। इसे पहले “अपूप” कहा जाता था।
प्राचीन काल में यह केवल धार्मिक अनुष्ठानों और व्रतों में ही बनाकर उपयोग किया जाता था।
यह मिठाई ऊर्जा देने और पाचन में सहायक के रूप में उपयोग होती थी।गुड़ और गेहूं के आटे से यह तुरंत ऊर्जा प्रदान करता था।
छठ पूजा से संबंध
छठ पूजा बिहार, झारखंड, उतर प्रदेश के पूर्वांचल और नेपाल में प्राचीन काल से मनाई जा रही है। इस पर्व में सूर्य देवता और छठी मईया की पूजा होती है। छठ पूजा ठेकुआ रेसिपीको सूर्य देवता को अर्पित करने और व्रति के लिए प्रसाद के रूप में तैयार किया जाता है।
धार्मिक महत्व:
सूर्य देवता को अर्पित ठेकुआ व्रतियों के स्वास्थ्य और समृद्धि का प्रतीक है।
इसे सात्विक भोजन माना जाता है, इसलिए उपवास में भी ग्रहण किया जा सकता है।
सांस्कृतिक महत्व
छठ पूजा ठेकुआ रेसिपी बिहार और झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा है।
समय के साथ, यह केवल धार्मिक प्रसाद नहीं रहा, बल्कि त्योहारों और पारिवारिक समारोहों का अनिवार्य हिस्सा बन गया।
इसे स्थानीय रूप से खजुरिया, खजुरी,टिकरी, ठोकनी नामों से भी जाना जाता है।
छठ पूजा ठेकुआ रेसिपी का आधुनिक उपयोग
आज छठ पूजा ठेकुआ रेसिपी केवल छठ पूजा तक सीमित नहीं है। इसे स्नैक, पैक्ड मिठाई और त्योहारों में प्रसाद के रूप में भी उपयोग किया जाता है।
पैक्ड ठेकुआ: बाजार में एयरटाइट पैकेट में बिकता है।स्नैक के रूप में: स्कूल और ऑफिस के लिए ऊर्जा देने वाला हल्का स्नैक।
फ्यूजन ठेकुआ: चॉकलेट, ड्राई फ्रूट्स और सूखी फल वाली वेरिएंट बनाकर नए स्वाद तैयार किए जाते हैं।
INGREDIENTS
- गेहूं का आटा – 2 कप
- गुड़ – 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
- घी (Ghee) – 1/4 कप
- नारियल – 1/2 कप (इच्छानुसार)
- इलायची पाउडर – 1 चम्मच
तलने के लिए
- घी या तेल (Ghee or Oil) – पर्याप्त मात्रा में
वैकल्पिक सामग्री
- सूखी मेवे (काजू, बादाम) – सजावट के लिए
- सूजी – खस्ता बनाने के लिए
टिप: छठ पूजा में ठेकुआ को सात्विक और बहुत पवित्र माना जाता है।
छठ पूजा ठेकुआ रेसिपी बनाने की बिधि
छठ पूजा ठेकुआ रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले
Step 1: गुड़ की चाशनी तैयार करना
1. एक पतीले में 1 कप पानी डालकर उबालें।
2. उबलते पानी में कद्दूकस किया हुआ गुड़ डालें।
3. गुड़ पूरी तरह घुलने तक इसे धीमी आंच पर पकाएँ।
4. जब गुड़ पूरी तरह घुल जाए और एक हल्की चाशनी जैसा बन जाए, तो इसे आंच से उतार दें और ठंडा होने दें।
टिप: चाशनी बहुत गाढ़ी नहीं होनी चाहिए; हल्की चाशनी से आटा गूंथने में आसानी होती है।
Step 2: आटा गूंथना
1. एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा डालें।
2. इसमें इलायची पाउडर और कद्दूकस नारियल मिलाएं।
3. तैयार गुड़ की चाशनी और घी डालें।
4. सभी सामग्रियों को मिलाकर सख्त और चिकना आटा गूंथें।
टिप:आटा बहुत नरम नहीं होना चाहिए, ताकि ठेकुआ तलने पर अपना आकार बनाए रखे।
यदि आटा थोड़ा ज्यादा चिपचिपा हो, तो थोड़ी मात्रा में गेहूं का आटा डालकर सही कंसिस्टेंसी पाएं।
Step 3: ठेकुआ का आकार देना
1. गूंथे हुए आटे से छोटे-छोटे लोइयां बनाएं।
2. प्रत्येक लोई को हाथ से चपटा या गोल आकार दें।
3. पारंपरिक रूप में आप ठेकुआ बनाने के लकड़ी के सांचे का उपयोग करके सुंदर आकर्षित आकार भी बना सकते हैं।
टिप: 1.ठेकुआ का आकार बहुत मोटा नहीं होना चाहिए, ताकि तेल में आसानी से पक सके।
2.अगर आप फ्यूजन ठेकुआ बना रहे हैं, तो ऊपर से सूखी मेवे सजाकर सुन्दर लुक दे सकते हैं।
Step 4: तेल/घी गरम करना
1. एक कढ़ाई या गहरी तवा लें और इसमें तलने के लिए पर्याप्त मात्रा मे तेल या घी डालें।
2. मध्यम आंच पर तेल/घी गरम करें।
3. गर्म होने पर एक छोटा टुकड़ा आटा डालकर देखें; अगर यह तुरंत ऊपर तैरने लगे और सुनहरा हो, तो तेल तैयार है।
टिप:तेज आंच पर तलने से ठेकुआ जल सकता है।हल्की आंच पर धीरे-धीरे तलना कुरकुरापन बनाए रखता है।
Step 5: ठेकुआ तलना
1. गरम तेल/घी में धीरे-धीरे ठेकुआ डालें।
2. इसे हर तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
3. तलने के दौरान ठेकुआ को बार-बार उलटें ताकि यह समान रूप से पक जाए।
4. तले हुए ठेकुआ को किचन पेपर पर निकालें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए।
टिप:ठेकुआ को बहुत अधिक तलने से यह कड़वा हो सकता है।प्रत्येक बैच को अलग से तलें ताकि तेल का तापमान स्थिर रहे।
Step 6: ठंडा करना और परोसना
1. तले हुए ठेकुआ को कम से कम 10–15 मिनट ठंडा होने दें।
2. ठंडा होने पर इसे प्लेट या डिब्बे में रखें।
3. ठेकुआ अब पारंपरिक प्रसाद या स्नैक के रूप में परोसने के लिए तैयार है।
टिप:1.एयरटाइट कंटेनर में रखने पर ठेकुआ 10–15 दिन तक कुरकुरा और ताजा रहता है।
2.अगर आप इसे त्योहार या पैकेजिंग के लिए बना रहे हैं, तो सजावट और पैकिंग का ध्यान रखें।
विशेष सुझाव
1.छठ पूजा ठेकुआ रेसिपी बनाने के लिए समान आकार की लोइयां बनाना महत्वपूर्ण है, ताकि सभी एक ही समय में समान रूप से पकें।
2.आटा गूंथने के बाद इसे 10–15 मिनट ढक कर रख दें; इससे गुड़ और आटे का मिश्रण अच्छी तरह जम जाएगा।
3अगर आप फ्यूजन ठेकुआ बना रहे हैं, तो ऊपर से सूखी मेवे, किशमिश या ड्राई फ्रूट्स डालकर अलग स्वाद और आकर्षक रूप दे सकते हैं।
छठ पूजा ठेकुआ रेसिपी का विविधताएँ
छठ पूजा ठेकुआ रेसिपी विभिन्न प्रकारों में बनाया जाता है। क्षेत्र और पारिवारिक परंपराओं के अनुसार इसकी विधियाँ और स्वाद अलग-अलग होते हैं।
1. सूजी ठेकुआ
इसमें सूजी (रवा) मिलाकर आटा गूंथा जाता है।
इससे ठेकुआ अधिक खस्ता और हल्का बनता है।
इसे तले जाने पर कुरकुरापन लंबे समय तक टिकता है।
2. मैदा ठेकुआ
कुछ स्थानों पर गेहूं के आटे के बजाय मैदा का उपयोग भी किया जाता है।
मैदा से बना ठेकुआ हल्का और कुरकुरा बनता है।
स्वाद में नरम और मिठास अधिक रहती है।
3. नारियल ठेकुआ
इसमें कद्दूकस नारियल मिलाया जाता है।
छठ पूजा ठेकुआ रेसिपी में खुशबू और प्राकृतिक मिठास बढ़ जाती है।
यह ठेकुआ पूजा और प्रसाद दोनों के लिए उपयुक्त है।
4. मेवे वाला ठेकुआ
काजू, बादाम, किशमिश जैसी सूखी मेवे मिलाकर बनाया जाता है।
यह ठेकुआ स्वादिष्ट होने के साथ पोषण और ऊर्जा भी प्रदान करता है।
विशेष अवसरों और त्योहारों में इसे ज्यादा पसंद किया जाता है।

छठ पूजा ठेकुआ रेसिपी
Equipment
- छठ पूजा ठेकुआ रेसिपी
Ingredients
- गेहूं का आटा – 2 कप
- गुड़ – 1 कप कद्दूकस किया हुआ
- घी Ghee – 1/4 कप
- नारियल – 1/2 कप इच्छानुसार
- इलायची पाउडर – 1 चम्मच
- तलने के लिए
- घी या तेल Ghee or Oil – पर्याप्त मात्रा में
- वैकल्पिक सामग्री
- सूखी मेवे काजू, बादाम – सजावट के लिए
- सूजी – खस्ता बनाने के लिए
- टिप: छठ पूजा में ठेकुआ को सात्विक और बहुत पवित्र माना जाता है।
Instructions
छठ पूजा ठेकुआ रेसिपी बनाने की बिधि
- छठ पूजा ठेकुआ रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले
Step 1: गुड़ की चाशनी तैयार करना
- एक पतीले में 1 कप पानी डालकर उबालें।
- उबलते पानी में कद्दूकस किया हुआ गुड़ डालें।
- गुड़ पूरी तरह घुलने तक इसे धीमी आंच पर पकाएँ।
- जब गुड़ पूरी तरह घुल जाए और एक हल्की चाशनी जैसा बन जाए, तो इसे आंच से उतार दें और ठंडा होने दें।
- टिप: चाशनी बहुत गाढ़ी नहीं होनी चाहिए; हल्की चाशनी से आटा गूंथने में आसानी होती है।
Step 2: आटा गूंथना
- एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा डालें।
- इसमें इलायची पाउडर और कद्दूकस नारियल मिलाएं।
- तैयार गुड़ की चाशनी और घी डालें।
- सभी सामग्रियों को मिलाकर सख्त और चिकना आटा गूंथें।
- टिप:आटा बहुत नरम नहीं होना चाहिए, ताकि ठेकुआ तलने पर अपना आकार बनाए रखे।
- यदि आटा थोड़ा ज्यादा चिपचिपा हो, तो थोड़ी मात्रा में गेहूं का आटा डालकर सही कंसिस्टेंसी पाएं।
Step 3: ठेकुआ का आकार देना
- गूंथे हुए आटे से छोटे-छोटे लोइयां बनाएं।
- प्रत्येक लोई को हाथ से चपटा या गोल आकार दें।
- पारंपरिक रूप में आप ठेकुआ बनाने के लकड़ी के सांचे का उपयोग करके सुंदर आकर्षित आकार भी बना सकते हैं।
- टिप: 1.ठेकुआ का आकार बहुत मोटा नहीं होना चाहिए, ताकि तेल में आसानी से पक सके।
- 2.अगर आप फ्यूजन ठेकुआ बना रहे हैं, तो ऊपर से सूखी मेवे सजाकर सुन्दर लुक दे सकते हैं।
Step 4: तेल/घी गरम करना
- एक कढ़ाई या गहरी तवा लें और इसमें तलने के लिए पर्याप्त मात्रा मे तेल या घी डालें।
- मध्यम आंच पर तेल/घी गरम करें।
- गर्म होने पर एक छोटा टुकड़ा आटा डालकर देखें; अगर यह तुरंत ऊपर तैरने लगे और सुनहरा हो, तो तेल तैयार है।
- टिप:तेज आंच पर तलने से ठेकुआ जल सकता है।हल्की आंच पर धीरे-धीरे तलना कुरकुरापन बनाए रखता है।
Step 5: ठेकुआ तलना
- गरम तेल/घी में धीरे-धीरे ठेकुआ डालें।
- इसे हर तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
- तलने के दौरान ठेकुआ को बार-बार उलटें ताकि यह समान रूप से पक जाए।
- तले हुए ठेकुआ को किचन पेपर पर निकालें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए।
- टिप:ठेकुआ को बहुत अधिक तलने से यह कड़वा हो सकता है।प्रत्येक बैच को अलग से तलें ताकि तेल का तापमान स्थिर रहे।
Step 6: ठंडा करना और परोसना
- तले हुए ठेकुआ को कम से कम 10–15 मिनट ठंडा होने दें।
- ठंडा होने पर इसे प्लेट या डिब्बे में रखें।
- ठेकुआ अब पारंपरिक प्रसाद या स्नैक के रूप में परोसने के लिए तैयार है।
- टिप:1.एयरटाइट कंटेनर में रखने पर ठेकुआ 10–15 दिन तक कुरकुरा और ताजा रहता है।
- 2.अगर आप इसे त्योहार या पैकेजिंग के लिए बना रहे हैं, तो सजावट और पैकिंग का ध्यान रखें।
विशेष सुझाव
- 1.ठेकुआ बनाने के लिए समान आकार की लोइयां बनाना महत्वपूर्ण है, ताकि सभी एक ही समय में समान रूप से पकें।
- 2.आटा गूंथने के बाद इसे 10–15 मिनट ढक कर रख दें; इससे गुड़ और आटे का मिश्रण अच्छी तरह जम जाएगा।
- 3अगर आप फ्यूजन ठेकुआ बना रहे हैं, तो ऊपर से सूखी मेवे, किशमिश या ड्राई फ्रूट्स डालकर अलग स्वाद और आकर्षक रूप दे सकते हैं।
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से छठ पूजा ठेकुआ रेसिपी का महत्व
ठेकुआ सिर्फ छठ पूजा का पारंपरिक प्रसाद ही नहीं है, बल्कि यह ऊर्जा और पोषण का भी बेहतरीन स्रोत है।
इसमें मुख्य रूप से गेहूं का आटा, गुड़, घी और नारियल का उपयोग किया जाता हैं, जो स्वास्थ्य के कई प्रकार से लाभ प्रदान करते हैं।
1. ऊर्जा का उत्कृष्ट स्रोत
गुड़ और गेहूं के आटे से बना हुआ ठेकुआ शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है। यह व्रत या उपवास के दौरान शरीर को सक्रिय रखता है और थकान रहित रखता है।
2. पाचन शक्ति बढ़ाता है
गुड़ प्राकृतिक रूप से पाचन में सहायक होता है। ठेकुआ खाने से आंतों की क्रिया सुधारती है और भोजन आसानी से पचने मे सहायता करता है।
3. हृदय स्वास्थ्य में सहायक
नारियल और घी में उपस्थित संतृप्त वसा शरीर के लिए आवश्यक होते हैं। ये हृदय को स्वस्थ रखने और रक्त संचार में मदद करता हैं।
4. हड्डियों और दांतों के लिए लाभकारी
गेहूं और सूखी मेवे ठेकुआ में उपस्थित कैल्शियम और मिनरल्स हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में सहायता करते हैं।
5. प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है
गुड़ और नारियल में एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं और रोगों से शरीर को लड़ने में मदद करते हैं।
6. मूड और मानसिक स्वास्थ्य में सहायक
गुड़ और नारियल का मिश्रण मूड को सुधारते है और मानसिक तनाव कम करने में सहायता करता है। यह व्रतियों और त्योहार के समय शरीर मे उत्साह बनाए रखता है।
7. सात्विक और उपवास-अनुकूल
ठेकुआ बिना तेल और मसाले के बनाया जाता है, इसलिए यह सात्विक भोजन माना जाता है। यह व्रत और उपवास में भी उचित और स्वास्थ्यवर्धक आहार माना जाता है।
8.त्वचा के लिए लाभकारी
गुड़ में मौजूद मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण त्वचा के लिए अच्छे होते हैं। ठेकुआ खाने से त्वचा स्वस्थ और त्वचा मे निखार आता है।
9.स्नैक और भूख मिटाने में मददगार
ठेकुआ में प्राकृतिक मिठास और ऊर्जा होती है, इसलिए यह भूख और स्नैक की कमी को पूरा करता है। बच्चों और व्रतियों के लिए यह आदर्श विकल्प माना जाता है।
10 मन और शरीर को संतुलित करता है
ठेकुआ का सेवन शरीर में ऊर्जा, पोषण और संतुलन बनाए रखता है। यह व्रति के लिए शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का संतुलन बनाए रखने में सहायता करता है।
Related Post
- फ्यूजन गुलाब जामुन चीज़केक रेसिपी
- पनीर टिक्का रोल और पनीर मोमो रेसिपी
- नॉन वेज बिरयानी पिज़्ज़ा रेसिपी
- मूंग दाल चिल्ला रेसिपी
- मोरिंगा ओलीफेरा
छठ पूजा ठेकुआ रेसिपी का पोषण चार्ट (प्रति 100 ग्राम)
| पोषक तत्व | मात्रा | स्वास्थ्य लाभ |
| कैलोरी | 450–480 kcal | शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है |
| प्रोटीन | 5–6 g | मांसपेशियों और शारीरिक विकास के लिए आवश्यक |
| कार्बोहाइड्रेट | 65–70 g | त्वरित ऊर्जा का स्रोत |
| शुगर | 30–35 g | मिठास और ऊर्जा |
| फैट | 15–18 g | शरीर के लिए आवश्यक वसा |
| संतृप्त वसा | 10–12 g | हृदय और ऊर्जा के लिए सहायक |
| फाइबर | 3–4 g | पाचन शक्ति बढ़ाता है |
| कैल्शियम | 40–50 mg | हड्डियों और दांतों को मजबूत करता है |
| आयरन | 2–3 mg | रक्त संचार और ऊर्जा के लिए आवश्यक |
| पोटैशियम | 250–300 mg | रक्तचाप नियंत्रित करने में मदद |
| विटामिन B1 | 0.1 mg | मेटाबॉलिज़्म और ऊर्जा निर्माण में मदद |
| एंटीऑक्सीडेंट्स | – | शरीर को रोगों से लड़ने में मदद |
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)
Q1: छठ पूजा ठेकुआ कितने दिन तक ताजा रहता है?
A: एयरटाइट कंटेनर में ठेकुआ लगभग 10–15 दिन तक ताजा और कुरकुरा रहता है।
Q2: क्या ठेकुआ व्रत में खाया जा सकता है?
A: हाँ, ठेकुआ सात्विक और उपवास-अनुकूल है।
Q3: ठेकुआ बनाने में कौन सा आटा सबसे अच्छा है?
A: पारंपरिक रूप से गेहूं का आटा और आवश्यकता अनुसार सूजी मिलाई जा सकती है।
Q4: क्या ठेकुआ फ्रिज में रखा जा सकता है?
A: फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं होती; एयरटाइट कंटेनर पर्याप्त है।
Q5: ठेकुआ को और कुरकुरा कैसे बनाएं?
A: तेल मध्यम आंच पर गरम रखें और आटा थोड़ा सख्त गूंथें।
अंतिम निष्कर्ष
छठ पूजा ठेकुआ रेसिपी सिर्फ छठ पूजा का पारंपरिक प्रसाद नहीं है, बल्कि यह स्वाद, पोषण, ऊर्जा और सांस्कृतिक महत्व का बेहतरीन मिश्रण है। इसकी मुख्य सामग्री गेहूं का आटा, गुड़, घी और नारियल इसे न केवल स्वादिष्ट बनाती हैं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी बनाती हैं।
Fantastic goods from you, man. I’ve have in mind your stuff previous to and you’re simply extremely wonderful.
I really like what you’ve acquired right here, really like what you’re
saying and the best way in which you assert it. You are making it enjoyable
and you continue to care for to keep it sensible.
I can not wait to read much more from you. This is really a terrific web site.